ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: दुकान जा रही महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

KAIMUR: कैमूर के मोहनिया में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कहने को तो मोहनिया थाने में लगभग आधा दर्जन वाहन हैं, जिससे पुलिस लगातार

बिहार: दुकान जा रही महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के मोहनिया में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कहने को तो मोहनिया थाने में लगभग आधा दर्जन वाहन हैं, जिससे पुलिस लगातार गस्ती करने के दावे करती है लेकिन जिस प्रकार से शहर में लूट और चेन स्नेचिंग के मामले बढ़े हैं, उससे पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।


मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव की रहने वाली संगीता देवी अंवारी गांव के पास अपना मकान बना कर रहती हैं। गुरुवार की सुबह संगीता देवी किसी काम से दुकान पर जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक हेलमेट लगाए पहुंचे और महिला के पास रुके। उन्होंने राहुल नाम के लड़के का पता पूछने के बहाने संगीता देवी को रोका और जब तक वह कुछ समझ पाती उसके गले का सोने का चैन छीनकर भाग निकले।


महिला के शोर मचाने के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा घटनास्थल के समीप लगे दुकान में सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो बाइक पर सवार दो युवक महिला से चेन छीनकर भागते हुए नजर आए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता