ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

Bihar Crime: पैक्स चुनाव के बाद मारपीट और गोलीबारी, 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में हुए पैक्स चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ

Bihar Crime: पैक्स चुनाव के बाद मारपीट और गोलीबारी, 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में हुए पैक्स चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल किए गए दो हथियार, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है।


जानकारी के अनुसार, बीते एक दिसंबर को पैक्स चुनाव के परिणाम आने के बाद दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। 


मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर राकेश कुमार के मुर्गी फार्म और देव शंकर सिंह के घर से हथियार बरामद किए गए। बरामद हथियारों में से एक लाइसेंसी था, जबकि दूसरा बिना लाइसेंस का था।


पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पहली प्राथमिकी हथियार बरामदगी के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। दूसरी और तीसरी प्राथमिकी दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं। इन तीनों प्राथमिकियों में कुल 23 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता