ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Bihar Crime News: कैमूर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार

KAIMUR: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी जब मृतका के मायके वालों को मिली तो वो घटनास्

Bihar Crime News: कैमूर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी जब मृतका के  मायके वालों को मिली तो वो घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की ससुराल वाले मौके से फरार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृत महिला की पहचान सुरज बिंद की पत्नी ज्योति देवी के रुप में हुई है। 


मृतका की मां हीरामती देवी ने बताया कि वो सोनहन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। धूमधाम के साथ उन्होंने अपनी बिटिया की शादी चांद थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव के सुरज बिंद के साथ किये थे। ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। जब हम बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा की ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे। मृतका के परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग पुलिस से की है। 


वही सूचना मिलने पर भभुआ डीएसपी शंकर कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में कुछ विवाद हुआ था। पुलिस पूरे मामले का जांच कर रही है। मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का संदेह है। पुलिस की जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Bihar Crime News: कैमूर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरारBihar Crime News: कैमूर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार

Bihar Crime News: कैमूर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता