ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

Bihar Crime News: हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पेशेवर अपराधियों ने वारदात को दिया था अंजाम; मर्डर में शामिल बदमाश अरेस्ट

KAIMUR: कैमूर के कुदरा में बीते दिनों बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों का पीछा करने गए भानु प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुदरा पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप

Bihar Crime News: हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पेशेवर अपराधियों ने वारदात को दिया था अंजाम; मर्डर में शामिल बदमाश अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के कुदरा में बीते दिनों बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों का पीछा करने गए भानु प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुदरा पुलिस ने इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लिया और वारदात में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पेशेवर अपराधियों ने स हत्याकांड को अंजाम दिया है।


दरअसल, कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी से 25 अक्टूबर की रात बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों ने पीछा कर रहे बाइक मालिक भानु प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी बाइक चोरी कर भागने वाले व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठा हुआ था और गोली भी चलाया था। गिरफ्तार आरोपी रोहतास के सासाराम थाना क्षेत्र के तारगंज मोहल्ले का सत्येंद्र चौधरी बताया जा रहा है।


गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ इंद्रपुरी थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना में लाइनर सहित दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कुदरा के रहने वाले व्यक्ति ने लाइनर का काम करते हुए सत्येंद्र चौधरी और उसके साथ रहे एक साथी को बाइक चोरी की घटना करने के लिए बुलाया था। जिसमें भानु प्रताप सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी।


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार दिनों में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। रोहतास के एक अपराधी को पकड़ा गया है, जो गोली मारने के दौरान और बाइक चोरी करने के दौरान मौजूद था। वहीं दो लोग फिलहाल फरार हैं जिसमें एक अपराधी बाइक चोरी करने वाला शामिल है तो दूसरा कुदरा शहर का रहने वाला लाइनर है। दोनों के खिलाफ छापेमारी चल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता