ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime: कैमूर में पुलिस की टीम पर हमला, आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान परिवारवालों ने किया पथराव

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बीते दिनों पैक्स चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। जिसके बाद दो

Bihar Crime: कैमूर में पुलिस की टीम पर हमला, आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान परिवारवालों ने किया पथराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बीते दिनों पैक्स चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस जब गिरफ्तारी के लिए पहुंची तब आरोपितों के घरवालों ने ईंट-पत्थरों से पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया।


 जिसके कारण पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ गया। वहां से लौटने के क्रम में लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिसमें पीछे का शीशा टूट गया। कुदरा पुलिस ने हमला करने वाले आरोपितों की पहचान करते हुए पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है । मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया मधुबनी गांव में आर्म्स एक्ट के आरोपित के घर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने गई थी। 


जहां उसके परिवारवालों के द्वारा पुलिस के ऊपर ईट-पत्थर चलाए गये। जब पुलिस वहां से निकली तो गाड़ी पर पीछे से भी पत्थर फेंका जिससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है। हालांकि कि किसी को चोटें नहीं आई है। इस मामले में भी प्राथमिकी अलग से दर्ज की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता