ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार : बारात लगते ही लड़की वालों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दूल्हे के भतीजे को लगी गोली

KAIMUR : बिहार में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह रोक है लेकिन फिर भी शादी समारोह में अक्सर फायरिंग की खबर देखने को मिलती है. ताजा मामला कैमूर जिले का है जहां शादी में बारात लगने के बाद

बिहार : बारात लगते ही लड़की वालों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दूल्हे के भतीजे को लगी गोली
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह रोक है लेकिन फिर भी शादी समारोह में अक्सर फायरिंग की खबर देखने को मिलती है. ताजा मामला कैमूर जिले का है जहां शादी में बारात लगने के बाद हर्ष फायरिंग हुई जिसमें दूल्हे का 10 साल का भतीजा बुरी तरह घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बच्चे को कमर में गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. फिलहाल डॉक्टर ने बच्चे को खतरे से बाहर बताया है. 


घटना कैमूर के कुदरा थाना स्थित फकराबाद गांव की है. घायल बच्चे की पहचान पनपरवा निवासी सम्मर खरवार के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारात मोहनिया के पनपरवा गांव से कुदरा थाना अंतर्गत फकराबाद गई थी. जैसे बारात दरवाजे पर आई लड़की वालों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी. इसी में एक गोली सम्मर के कमर में जा लगी. इसके बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. दोनों पक्षों में आपसी विवाद शुरू हो गया. 


इसी बीच परिजनों ने बच्चे को एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया, जहां उसके कमर से गोली निकाल कर इलाज किया गया. इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के कमर में 1 गोली लगी है. अब वह खतरे से बाहर है. पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने में जुट गई है.

टैग्स