ब्रेकिंग
'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?

मोहनिया हाजत से दो शराब तस्कर फरार, खिड़की तोड़कर भागने से विभाग पर उठे सवाल

कैंमूर के मोहनिया समेकित जांच चौकी से 305 लीटर शराब के साथ पकड़े गए दो तस्कर हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद उत्पाद विभाग की कार्यशैली और कर्मचारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में शराबबंदी की धज्जियां उस वक्त उड़ती दिखीं जब मोहनिया समेकित जांच चौकी से दो शराब तस्कर हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। उत्पाद विभाग की टीम ने 23 मई को वाहन जांच के दौरान एक कार में कुल 305 लीटर शराब बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शराब और गाड़ी जब्त कर आरोपियों को चेक पोस्ट की हाजत में रखा गया था, लेकिन अगले ही दिन हाजत की खिड़की को तोड़कर दोनों मौके से फरार हो गये।


फरार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी दीपक कुमार और गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया वार्ड-4 निवासी सामू कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है और संभावित ठिकानों की तलाशी जारी है।


लोगों का आरोप है कि कुछ उत्पाद विभाग के पदाधिकारी तस्करों के साथ मिलीभगत करते हैं, जिसके कारण शराबबंदी की नीतियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी दो-तीन मामले सामने आ चुके हैं जिनमें तस्कर हाजत से भाग निकले थे; उन मामलों में गिरफ्तारी भी हुई थी। वही उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि मामले में मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और जो भी कर्मी ड्यूटी पर था, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भागे हुए आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और इस बार भी फरार सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


टैग्स