ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

कैमूर: लॉकडाउन का पालन कराने गयी पुलिस पर पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में लिए गये 4 उपद्रवी

KAIMUR: भभुआ में लॉकडाउन का पालन कराने गयी पुलिस पर उपद्रवी तत्वों ने हमला बोल दिया। उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर ईंट और पथर से हमला कर दिया गया। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घाय

कैमूर: लॉकडाउन का पालन कराने गयी पुलिस पर पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में लिए गये 4 उपद्रवी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: भभुआ में लॉकडाउन का पालन कराने गयी पुलिस पर उपद्रवी तत्वों ने हमला बोल दिया। उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर ईंट और पथर से हमला कर दिया गया। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।


 इसकी सूचना जब भभुआ थाना प्रभारी और कैमूर एसपी को मिली। एएसपी अभियान नितिन कुमार और भभुआ थाना प्रभारी रामानंद मंडल दल-बल के साथ वार्ड नंबर 15 में पहुंचे जहां घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं उपद्रव में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया गया। उपद्रवियों द्वारा किए गये पथराव में पुलिस की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।


एएसपी अभियान नितिन कुमार ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 15 में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ायी जा रही है। जब पुलिस वहां पहुंची तब उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पथराव में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता