ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

कैमूर: लॉकडाउन का पहला दिन, सख्ती से कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन

KAIMUR: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन के पहले दिन आज हर चौक चौराहे पर प्रशासन की मुस्तैदी देखने को मि

कैमूर: लॉकडाउन का पहला दिन, सख्ती से कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन
Santosh Singh
2 मिनट

KAIMUR: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन के पहले दिन आज हर चौक चौराहे पर प्रशासन की मुस्तैदी देखने को मिली। पुलिस जवानों के साथ-साथ अधिकारी भी सड़कों पर उतरे और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते नजर आए।

कैमूर: लॉकडाउन का पहला दिन, सख्ती से कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन

 कैमूर जिले में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए हाथों में डंडा लेकर पुलिस सड़कों पर दिखी। कैमूर के मोहनीया में भी अनावश्यक घूम रहे लोगों को पुलिस ने उठक बैठक कराया और डंडे से धुलाई भी की। वही बेवजह खुलने वाली दुकानों को भी बंद कराया। कैमूर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़न के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर प्रशासन सख्ती बरत रहे हैं।





कैमूर: लॉकडाउन का पहला दिन, सख्ती से कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन

नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि आज से 15 मई तक पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू है। गाइडलाइन्स का पालन कराने के लिए वे सड़कों पर उतरे है। अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया जा रहा है वही बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरत रहे है। हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा और जो नहीं मानेंगे उन्हें दंडित भी किया जाएगा। वही मोहनिया अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दुकानों को खोलन के लिए रोस्टर जारी हो गया है। ऐसी दुकाने जिसे खोला जाना है उसे सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खोलने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय के बाद यदि कोई दुकान खुलती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कैमूर: लॉकडाउन का पहला दिन, सख्ती से कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता