ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में एक बाइक सवार युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। 


मृतक की पहचान कटरा कला गांव निवासी मुक्तेश्वर राय के 24 वर्षीय पुत्र नीतीश राय के रूप में हुई है। परिजनों ने मौत पर गंभीर सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के चाचा मुन्ना राय ने बताया कि वे पोस्टमार्टम के लिए अपने भतीजे का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश अपने चाचा के लिए भोजन लेकर भगवानपुर टोला जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी लाश सड़क पर पड़ी मिली और बगल में बाइक गिरी हुई थी।


परिजनों का कहना है कि यह महज सड़क दुर्घटना है या किसी तरह की साजिश के तहत युवक की हत्या कर फेंका गया है, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि नीतीश के शरीर पर खरोच तक नहीं है, जिससे घटना पर और संदेह गहरा रहा है। परिवार का दावा है कि युवक अपने घर से बाइक पर अकेले ही खाना लेकर जा रहा था, लेकिन किस परिस्थिति में उसकी मौत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जाए, ताकि असल वजह सामने आए और परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता