ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

कैदी की मौत के बाद सहरसा में बवाल, पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, पुलिस पर गंभीर आरोप

SAHARSA: सहरसा जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में जमकर हंगामा मचाया। मामला पतरघट ओपी क्षेत्र के चौवनिया वार्ड-2 का है। मृतक की पहच

कैदी की मौत के बाद सहरसा में बवाल, पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, पुलिस पर गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में जमकर हंगामा मचाया। मामला पतरघट ओपी क्षेत्र के चौवनिया वार्ड-2 का है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलीप सदा के रूप में हुई है। दरअसल पतरघट ओपी पुलिस ने बीते 7 जुलाई को शराब मामले में दिलीप सदा को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे सहरसा जेल भेज दिया गया था। 


जहां बीती देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। इधर कैदी की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के भेजा। शव गांव में पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाए हाथों में लाठी, झाड़ू लेकर थाने का घेराव किया।


 इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर झड़प हो गयी। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। लोगों ने हंगामा भी मचाया। दरअसल कैदी की मौत से गुस्साएं लोगों ने पतरघट ओपी पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस की पिटाई से ही दिलीप सदा की मौत हुई है। 


वहीं हंगामे की सूचना मिलने के बाद जिले के पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बलों को मौके पर भेजा। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है। पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि पतरघट ओपी क्षेत्र से एक व्यक्ति को शराब मामले में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 


जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। जहाँ उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी ने डीएसपी को जांच का आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता