ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

‘कबूतरबाजी’ के मामले में पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी गिरफ्तार, 18 साल पुराने केस में दो साल की सजा

DESK : पंजाबी सिंगर दिले महंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानव तस्करी के एक मामले में अदालत ने दिलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में पटियाला कोर्ट ने सुनवाई कर

‘कबूतरबाजी’ के मामले में पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी गिरफ्तार, 18 साल पुराने केस में दो साल की सजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पंजाबी सिंगर दिले महंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानव तस्करी के एक मामले में अदालत ने दिलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में पटियाला कोर्ट ने सुनवाई करते हुए दिलेर मेंहदी को हिरासत में लेने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोर्ट उन्हें पहले ही दो साल की सजा सुना चुका है, जिसे पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखा है।


दरअसल, साल 2003 में दिलेर मेहंदी पर कुछ लोगों को गैर कानूनी तरीके से अमेरिका ले जाने के आरोप लगा था। जिसके बाद दिलेर मेहंदी के खिलाफ कोर्ट में मामला चला और 2018 में कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी लेकिन उन्हें कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिलेर मेहंदी ने आगे याचिका दाखिल की लेकिन कोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा।


दिलेर मेहंदी पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम किया और इसके एवज में उन्होंने मोटी रकम भी वसूल की थी। साल 1998 और 1999 के दौरान उन्होंने करीब 10 लोगों को गैर कानूनी तरीके से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी भेजा था। इस मामले में दिलेर सिंह के दिवंगत भाई के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। दोनों भाइयों के खिलाफ करीब 35 शिकायतें सामने आई थीं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया था कि पैसे लेने के बावजूद उन्हें न तो विदेश भेजा गया और ना ही उनके पैसे लौटाए गए।