ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट से हड़कंप, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत हो गयी है। वही एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना स

कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट से हड़कंप, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत हो गयी है। वही एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। मृतक के परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 


औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के अली नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में दुकान का मालिक तौकीर, तुफाददुल शेख और धनजीत घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने धनजीत को मृत घोषित कर दिया। वही इलाज के दौरान कबाड़ी दुकान के मालिक तौकीर की भी मौत हो गयी। वही तुफाददुल शेख का इलाज चल रहा है उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अली नगर में जीएम कबाड़ी की दुकान में मंगलवार को उस वक्त ब्लास्ट हुआ जब धनजीत हथौड़े से एक पुराने सामान को तोड़ रहा था। उस वक्त तौकीर दुकान के पास ही खड़ा था। जैसे ही धनजीत ने हथौड़े से प्रहार किया वैसे ही जोरदार  विस्फोट हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान अलीनगर निवासी धनजीत पांडेय और कबाड़ी दुकानदार मो. तौकीर के रूप में की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है परिजन पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट होने की घटना के बाद पुलिस घटना का पता लगाने में जुटी है। यह सिलेंडर विस्फोट था या फिर कोई विस्फोटक सामग्री कबाड़ी में रखा गया था। घटना के हरेक बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही है।  



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें