ब्रेकिंग
समझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहींसमझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े घुसे हथियारबंद अपराधी, लोगों की तत्परता से टली लूट की वारदात

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शहर के एक ज्वेलरी शॉप पर धावा बोला। हवाई फायरिंग कर शॉप में घुसे बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े घुसे हथियारबंद अपराधी, लोगों की तत्परता से टली लूट की वारदात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शहर के एक ज्वेलरी शॉप पर धावा बोला। हवाई फायरिंग कर शॉप में घुसे बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को लूटने की कोशिश की लेकिन तभी स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के यादोपुर रोड स्थित व्याहुत स्वर्ण ज्वेलर्स की है। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार 6 अपराधी हथियार से लैस होकर आए थे और स्वर्ण आभूषण की दुकान में फायरिंग करते हुए दिनदहाड़े एक साथ घुसे थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये और इसका विरोध करने लगे। लोगों के इस विरोध को देखते हुए अपराधियों को एहसास हो गया कि अब वे पकड़े जाएंगे और उनकी जमकर धुनाई की जाएगी। 


अपराधी जैसे ज्वेलरी शॉप में घुसे थे ठीक उसी तरह वापस चले गये। लोगों की तत्परता से आज लूट की बड़ी घटना होने से बच गयी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ज्वेलसी शॉप के मालिक से घटना की जानकारी ली वही प्रत्यक्षदर्शियों से भी बातचीत की गयी। घटना की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन गोपालगंज एसपी ने किया है। एसपी का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


वही गोपालगंज में ही सीएसपी संचालक को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया और उनसे 50 हजार रूपये लूट लिया। घायल सीएसपी संचालक को प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। कुचायकोट के मनिआरा फार्म के पास बखरी एसबीआई बैक के नजदीक बदमाशों ने सीएचपी संचालक सुजीत कुमार को निशाना बनाया और 50 हजार कैश लूट लिया।