ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जीजा के अश्लील मैसेज से परेशान साली ने दी जान, गलत संबंध बनाने का दे रहा था दबाव

DESK : जीजा और साली का रिश्ता है यूं तो मजाक से भरा होता है लेकिन जीजा की गलत हरकतों से परेशान एक साली ने इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई है। जीजा के अश्लील मैसेज से परेशान साली ने त

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : जीजा और साली का रिश्ता है यूं तो मजाक से भरा होता है लेकिन जीजा की गलत हरकतों से परेशान एक साली ने इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई है। जीजा के अश्लील मैसेज से परेशान साली ने तंग आकर खुदकुशी कर ली है। मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है जहां साली ने फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 


पूरा मामला भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का है। यहां एक महिला के खुदकुशी की वारदात सामने आई है। पुलिस की छानबीन शुरू हुई तो हैरत वाला घटनाक्रम सामने आया। 25 साल की जिस महिला ने खुदकुशी की वह दरअसल अपने जीजा से परेशान थी। मृतका ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड से पहले छोड़े गए नोट में उसने लिखा है कि उसके जीजा की तरफ से अक्सर मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे जाते थे। जीजा लगातार अपनी साली के साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था जिससे तंग आकर साली ने खुदकुशी कर ली। 


पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि मैसेज के जरिए अवैध संबंध बनाने के लिए जीजा की तरफ से धमकी दी गई। पप्पू नाम के इस शख्स पर अपनी साली को परेशान करने का आरोप लगा है। मृतका की शादी इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले एक शख्स के साथ 3 साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बेटी भी है लेकिन वह लगातार अपने जीजा की हरकतों से परेशान थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और आगे की जांच में जुट गई है।

टैग्स