ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

झारखंड : शराबी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद खुद रेल पटरी पर लेटा

GIRIDIH : बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति खुदकुशी करने के लिए र

झारखंड : शराबी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद खुद रेल पटरी पर लेटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GIRIDIH : बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति खुदकुशी करने के लिए रेल ट्रैक पर लेट गया, लेकिन ट्रैक से ट्रेन के गुजरने के बावजूद वह जिंदा बच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना गिरिडीह के निमियाघाट स्थित रांगामाटी की है। 


दरअसल, स्थानीय लोगों ने डालेश्वर यादव को रेलवे पटरी पर लेटा हुआ देखा। सामने से ट्रेन आती देख लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तबतक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। हालांकि ट्रैक के बीच में लेटने के कारण डालेश्वर की जान बच गई। जब लोगों ने उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा तो डालेश्वर ने लोगों को बताया कि शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीण जब डालेश्वर के घर पहुंचे तो उसकी बात सच निकली। 35 वर्षीय यशोदा देवी का खून से लथपथ शव घर में पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। यशोदा देवी का शव देखकर मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के पिता ने बताया कि डालेश्वर उनकी बेटी के साथ शराब के नशे में हमेशा मारपीट किया करता था। जिसकी वजह से यशोदा अपने बेटे के साथ मायके में ही रहती थी। बुधवार को डालेश्वर गांव के दो लोगों के साथ ससुराल पहुंचा और यशोदा देवी को अपने घर ले गया था।


इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शराबी पति डालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।