ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

झारखंड: शादीशुदा शख्स ने रचाई थी किन्नर से शादी, सालों साथ रहने के बाद कर दिया बड़ा खेल

PAKUR: हत्या का सनसीखेज मा मामला झारखंड के पाकुड़ से सामने आया है, जहां एक शख्स ने पहले तो किन्नर से शादी कर ली और सालों तक पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे के साथ रहने के बाद पति ने

झारखंड: शादीशुदा शख्स ने रचाई थी किन्नर से शादी, सालों साथ रहने के बाद कर दिया बड़ा खेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PAKUR: हत्या का सनसीखेज मा मामला झारखंड के पाकुड़ से सामने आया है, जहां एक शख्स ने पहले तो किन्नर से शादी कर ली और सालों तक पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे के साथ रहने के बाद पति ने किन्नर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर गांव की है।


बताया जा रहा है कि देवीनगर के रहने वाले दिनेश हेम्ब्रम नाम के बबलू सोरेन उर्फ बबली नाम की एक किन्नर से शादी रचाई थी। शादी के करीब 10 साल बीत जाने के बाद जब बबली को इस बात की जानकारी मिली की उसके पति दिनेश ने एक और शादी कर रखी है तो उसके पैरों तले से जमीन खीसक गई। इसके बाद दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। घरेलू कलह से परेशान दिनेश हेम्ब्रम ने खौफनाक साजिश रच दी और मौका पाकर किन्नर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतक किन्नर के परिजनों की मानें तो पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दिनेश ने 10 साल पहले किन्नर से शादी रचा ली थी। शादी हुए लंबा समय बीत जाने के बाद उसने किन्नर पत्नी को मार डाला। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।