ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़ा PLFI का एरिया कमांडर, बड़ी साजिश को अंजाम देने की थी तैयारी

KHUNTI: झारखंड में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जुटे हैं। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। अबतक कई नक्सली या तो सरेंडर कर चुके हैं या पु

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़ा PLFI का एरिया कमांडर, बड़ी साजिश को अंजाम देने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHUNTI: झारखंड में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जुटे हैं। इस अभियान में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। अबतक कई नक्सली या तो सरेंडर कर चुके हैं या पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। ताजा मामला रांची से सटे खूंटी से सामने आया है, जहां पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर विश्राम कोनगाड़ी इलाके में सक्रिय हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर एसपी ने तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया और बड़काटोली इलाके में सर्च ऑपरेशन शरू किया। इस दौरान पुलिस ने विश्राम कोनगाड़ी गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार नक्सली के पास से 303 बोर का कट्टा, गोली और PLFI का पर्चा बरामद किया है। एरिया कमांडर विश्राम कोनगाडी उड़ीकेल बड़काटोली के आसपास लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सली से कड़ी पूछताछ कर रही है।