ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड में एक करोड़ की नकली शराब जब्त, होली पर बिहार में खपाने की थी तैयारी

BOKARO: झारखंड के बोकारो में उत्पाद विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने एक करोड़ की नकली शराब को जब्त किया है। बरामद शराब को ह

झारखंड में एक करोड़ की नकली शराब जब्त, होली पर बिहार में खपाने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BOKARO: झारखंड के बोकारो में उत्पाद विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने एक करोड़ की नकली शराब को जब्त किया है। बरामद शराब को होली के मौके पर बिहार भेजने की तैयारी की जा रही थी लेकिन इससे पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब माफिया के मनसूबों पर पानी फेर दिया। उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। बोकारो शुरू से ही बिहार में अवैध तरीकों से शराब भेजने के लिए चर्चित रहा है। होली के मौके पर इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जरीडीह थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल से सटे बलरामपुर गांव में एक बंकर में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने शराब लदा हुआ एक वाहन जब्त किया है। जांच में पता चला है कि बरामद एक करोड़ की शराब को होली के मौके पर बिहार और झारखंड में खपाने की तैयारी चल रही थी।


पूरे मामले पर उत्पाद विभाग के निरीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंकर में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर 1 करोड़ की नकली शराब के साथ तीन लोगों की गिरफ्तार किया। फैक्ट्री में अलग अलग ब्रांड की 300 पेटी समेत विभिन्न ब्रांड के नकली विदेशी शराब और 2000 लीटर स्प्रिट, कंपनी के रैपर, ढक्कन सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया है। इस मामले का मुख्य कारोबारी विनोद साव है जो तुपकाडीह का रहने वाला बताया जा रहा है।