ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

झारखंड में दिल्ली जैसी वारदात: छात्र के गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ 25 वार, मौत के घाट उतार झाड़ियों में फेंका

DEOGHAR: दिल्ली में पिछले दिनों एक शख्स ने युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ 35 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। दिल्ली जैसी ही वारदात झारखंड के देवघर में भी हुई है। यहां बदमाशों ने

झारखंड में दिल्ली जैसी वारदात: छात्र के गर्दन पर चाकू से किए ताबड़तोड़ 25 वार, मौत के घाट उतार झाड़ियों में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DEOGHAR: दिल्ली में पिछले दिनों एक शख्स ने युवक के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ 35 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। दिल्ली जैसी ही वारदात झारखंड के देवघर में भी हुई है। यहां बदमाशों ने एक युवक की गर्दन और सीने में चाकू से 25 वार कर उसकी जान ले ली और शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। युवक का शव मधुपुर थाना क्षेत्र के बावनबीघा मोहल्ला के पास मधुपुर-गिरिडीह रेल लाइन पर ओझा मोड के स्थित रेलवे लाइन के किनारे से बरामद किया गया है।


युवक की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के हेठडीह गांव निवासी 18 वर्षीय सनोज कुमार पोद्दार के रूप में हुई है, जो पॉलिटेक्निक का छात्र था और पथरौल थाना क्षेत्र के उपर टोला में रहकर पढ़ाई करता था। सनोज का शव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उसकी हत्या चाकू मारकर की गई थी। युवक के शरीर पर चाकू के 20 से 25 निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस ने इस मामले में युवक के एक साथी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि पार्टी के नाम पर बहला-फुसलाकर ले जाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। परिजनों ने मृतक के दोस्त शुभम के भी घटना में शामिल होने की आशंका व्यक्त जताई है। बताया कि शनिवार सुबह सनोज कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा और बाद में उसका शव बरामद किया गया।