ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड: दुकान के बाहर सो रहा था शख्स, हथौड़ा से वार कर बदमाशों ने ले ली जान

CHAIBASA: खबर चाईबासा के चक्रधरपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने हथौड़े के वार से व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया

झारखंड: दुकान के बाहर सो रहा था शख्स, हथौड़ा से वार कर बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: खबर चाईबासा के चक्रधरपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने हथौड़े के वार से व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना चक्रधरपुर थानाक्षेत्र के फुलकानी गांव की है।


मृतक की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी गांव निवासी 50 वार्षीय जग्गू सरदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जग्गू सरदार गुरुवार की रात दुकान के बाहर सो रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बदमाशों ने हथौड़े से वार कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि जग्गू सरकार की किसी बात को लेकर एक शख्स से विवाद हो गया था।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से वारदात से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। बेरहमी से की गई हत्या के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।