ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

झाड़ी से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

KISHANGANJ : किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य पथ पर कदमरसुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला. शव की पहचान शहर के लाइन मुहल्ला निवासी सतेंद्र रॉय के 27 वर्षीय बेटे रोहित रॉय क

झाड़ी से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य पथ पर कदमरसुल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला. शव की पहचान शहर के लाइन मुहल्ला निवासी सतेंद्र रॉय के 27 वर्षीय बेटे रोहित रॉय के रूप में की गई है. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. 


सूचना मिलने पर एसडीपीओ अनवर जावेद भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए. मृतक ई-रिक्शा का चालक था. वह लाइन मुहल्ला स्थित अपने घर से रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर किराए के लिए निकला था. काफी देर तक घर नहीं पहुचने पर परिजन परेशान रहे और सुबह से ही तलाश में जुटे थे. 


वहीं घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त होते ही परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों ने बताया कि बदमाश ई-रिक्शा भी लूट कर अपने साथ ले गए हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता