ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका

Bihar Crime News: जहानाबाद के किनारी गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस आत्महत्या की भी जांच कर रही है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

Bihar Crime News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांगने की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


मृत युवक की पहचान काको थाना क्षेत्र के रतन बिगहा मांझी टोला निवासी 27 वर्षीय चंदन मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल, किनारी गांव, गया हुआ था, जहां सोमवार देर रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चंदन की गला दबाकर हत्या की गई और उसके शव को पेड़ से लटकाया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। 


वहीं, मृतक की पत्नी मालतो देवी ने पुलिस को दिए बयान में गांव के ही एक परिवार के पिता-पुत्र समेत चार लोगों को नामजद आरोपित किया है। कल्पा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार दोपहर जानकारी दी कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे पारिवारिक विवाद में आत्महत्या का मामला मान रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की हो सकती है।


हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को देखते हुए पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को सोमवार देर रात सूचना मिली कि किनारी गांव में एक युवक की मौत हो गई है और उसका शव उसके ससुराल के घर के पास पाया गया है। गांव के लोगों में इस मामले को लेकर चर्चा है—कुछ लोग इसे पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या मानते हैं, तो कुछ हत्या की आशंका जता रहे 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता