ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

जेडीयू कार्यालय में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, बदमाशों ने JDU नेताओं का फाड़ा पोस्टर

GOPALGANJ : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. उधर दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. उधर दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने जेडीयू ऑफिस में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है. बदमाशों ने जेडीयू नेताओं का पोस्टर भी फाड़ा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां अरार रोड स्थित जेडीयू के जिला कार्यालय में बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की है. देर शाम दर्जनों की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग की है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. जिस व्यक्ति के घर में जनता दल यूनाइटेड का कार्यालय है. उस घर के मकान मालिक का प्रमोद कुमार पटेल का कहना है कि अपराधी 10 से 12 की संख्या में आये थे.


मकान मालिक का प्रमोद कुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी है. उन्होंने बताया कि जो अपराधी गोलीबारी करने आये थे. उन्होंने जेडीयू नेताओं का पोस्टर भी फाड़ा है. कार्यालय में कई नेताओं के पोस्टर लगे थे. जिसे बदमाशों ने फाड़ दिया है.


उधर घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है. जल्द ही बदमाशों तक पुलिस पहुंच जाएगी. पुलिस इलाके में नाकाबंदी कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता