ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

JDU नेता नूतन सिंह के भाई की हत्या, पीएम के दौरे को लेकर है पटना में हाई अलर्ट

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस की तरफ से जो दावे किए जाते हैं. लेकिन इसकी पोल एक बार फिर ऐसे मौके पर खुली है, जब प्रधानमंत्री का आगमन पटना ह

JDU नेता नूतन सिंह के भाई की हत्या, पीएम के दौरे को लेकर है पटना में हाई अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस की तरफ से जो दावे किए जाते हैं. लेकिन इसकी पोल एक बार फिर ऐसे मौके पर खुली है, जब प्रधानमंत्री का आगमन पटना हो रहा है. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पटना हाई अलर्ट जोन में तब्दील है. इसके बावजूद अपराधियों ने सत्ताधारी दल जेडीयू के ही एक नेता के भाई की हत्या कर दी है. मामला पटना के फुलवारी शरीफ इलाके का है. बाइक सवार शूटर्स ने जेडीयू नेता के भाई को तीन गोलियां मारी और इलाज के दौरान उसका पटना एम्स में निधन हो गया.


जेडीयू नेता नूतन सिंह के मौसेरे भाई की हत्या पटना में कर दी गई. इसके पहले नूतन सिंह के ऊपर भी पिछले दिनों फायरिंग हुई थी. नूतन सिंह जेडीयू के नेता हैं और फुलवारीशरीफ इलाके से आते हैं. एक जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों उनकी स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई थी और अब उनके भाई सुरेश सिंह की हत्या कर दी गई है.


बताया जाता है कि धुपरचक निवासी और जेडीयू नेता सुरेश सिंह अपनी मोटरसाइकिल से गांव से बभनपुरा मोड़ जा रहे थे, इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं. इसके बाद तीन की संख्या में अपराधी मोटरसाइकिल से आये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. तीन गोलियां सुरेश सिंह के सिर में और पेट में लगी और वो वहीं गिर कर गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्स में एडमिट कराया है जहां उनकी हालत काफी नाजुक थी और रात को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. 


मौके पर पुलिस पहुंची ने घटना स्थल से गोली का तीन खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स