ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ की धुन पर थिरकते और सिगरेट का धुंआ उड़ाते शख्स की हो रही तलाश

अब पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जो वायरल वीडियो में नजर आ रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अवैध हथियार का शौकीन युवक सलाखों के पीछे होगा। फिलहाल वायरल वीडियो और फोटोग्राफ्स की जांच पुलिस कर रही है।

BIHAR POLICE
वीडियो वायरल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: जमुई में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कोल्हुआ पंचायत के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोवघट के ललमटिया गांव का बताया जा रहा है। जहां मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक के हथियार लहराते डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में युवक डीजे की धुन पर सिगरेट का धुंआ उड़ाते हुए नजर आ रहा है और हाथ में हथियार लहराते दिख रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। बुधवार की शाम में सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। विसर्जन के लिए डीजे ट्रॉली मंगाया गया था। डीजे की धुन पर आधा दर्जन युवक सिगरेट का कस उड़ाते थिरक रहे थे। तभी एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर हवाई फायर करने की कोशिश की। 


गनीमत रही कि पिस्टल से गोली नहीं चली। जिस वजह से अप्रिय घटना होने से टल गई। इस दौरान छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी डीजे पर डांस कर रहे थे लेकिन इस बात की परवाह युवक को नहीं थी। हथियार लहराते उसका वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


बताया जाता है कि इस तरह का वीडियो कुछ लोग जान बूझकर बनवाते है और सोशल मीडिया पर अपलोड करवाते है। इसके पीछे का कारण यह है कि ऐसे लोग चाहते हैं कि  इलाके में उनका दबदबा हो लोग उनके नाम से डरे। इस तरह का वीडियो और फोटो अपलोड कर ये लोग पुलिस को भी चुनौती देने का काम कर रहे हैं। फिलहाल जमुई में युवक के पिस्टल लहराने के वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अवैध हथियार का शौकीन युवक सलाखों के पीछे होगा।   

टैग्स