ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

फोर्थ क्लास की छात्रा के साथ टीचर ने किया बैड टच, गुस्साएं परिजनों ने जमकर काटा बवाल

चौथी कक्षा की छात्रा के साथ गलत नियत से बैड टच करने वाले शिक्षक की करतूत की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गये और हंगामा करने लगे। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उक्त टीचर को निष्कासित कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BIHAR
स्कूल में हंगामा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के बरहट प्रखंड के मलयपुर स्थित एक निजी स्कूल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर के टीचर पर गंभीर आरोप एक छात्रा ने लगाया है। चौथी कक्षा की छात्रा ने मास्टर साहब पर बैड चट करने का आरोप लगाया है। मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का यह मामला है। 


बताया जाता है कि आरोपी शिक्षक एसएसटी का क्लास ऑक्सफोर्ड स्कूल मलयपुर में ले रहे थे। इसी दौरान शिक्षक ने क्लास रूम में बैठे सभी बच्चों को टास्क देकर बनाने को कहा और खुद पीछे ब्रांच पर बैठी बच्ची के पास जाकर बैठ गया। इसके बाद बच्ची के कंधे पर हाथ रखकर बैड टच करने लगा। आरोपी शिक्षक मनिनद्रर कुमार सिंह लखीसराय के बाजार समिति वार्ड 28 के निवासी बताए गए हैं।


 सूत्रों की माने तो शिक्षक कई स्कूलों में विवादित मामले में फंस चुके हैं। और जिससे इन्हें स्कूल से निकल भी गया है। मलयपुर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में  शिक्षक पिछले डेढ़ साल से उक्त स्कूल में एसएसटी के शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा बेड टच करने के बाद छात्र स्कूल में रोने लगी। जिसके बाद अन्य छात्राओं ने इसकी शिकायत दूसरे शिक्षक से किया।


शिक्षक द्वारा इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाचार्य को दिया गया। इसके बाद स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य मामले को रफा-दफा करने में लग गए। और कई घंटो तक इस मामले को शांत कर रखा जैसे ही पीड़ित छात्रा के  पिता उसको रोते हुए स्कूल में देखें तो छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी। इससे आक्रोशित उसके स्वजन ने स्कूल परिसर में हंगामा करने लगे।जिसके बाद परिजन के द्वारा ही  इसकी जानकारी 112 पुलिस को दी गई।


मामले की जानकारी मिलते ही 112 की पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी शिक्षक और पीड़िता को अपने साथ थाना लाई।जिसके बाद पीड़िता और उसके पिता ने शिक्षक की करतूत के बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह को विस्तार से बताया। वहीं इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश  कुमार सिंह ने गोल मटोल जवाब देते हुए बताया कि शिक्षक द्वारा इस तरह की घटना करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


शिकायत मिलते ही शिक्षक को स्कूल से निष्कासित कर दिया हैं। इधर मलयपुर प्रभारी थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के स्वजनों द्वारा आवेदन दिया जाएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस मामले को लेकर लिखित शिकायत थाने में नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

फोर्थ क्लास की छात्रा के साथ टीचर ने किया बैड टच, गुस्साएं परिजनों ने जमकर काटा बवाल

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता