ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

ससुराल गए दामाद को बेहरहमी से पीटा, वर्षों से मायके में रह रही पत्नी को विदा करने पंहुचा था शख्स

JAMUI: इस वक़्त की खबर जमुई से आ रही है। जहां एक तरफ दामाद की ससुराल में खूब ख़ातिरदारी की जाती है, वहीं दूसरी तरफ जिले के सोनो थाना के औरैया गांव में एक दामाद के साथ इससे बिल्

ससुराल गए दामाद को बेहरहमी से पीटा, वर्षों से मायके में रह रही पत्नी को विदा करने पंहुचा था शख्स
Desk
2 मिनट

JAMUI: इस वक़्त की खबर जमुई से आ रही है। जहां एक तरफ दामाद की ससुराल में खूब ख़ातिरदारी की जाती है, वहीं दूसरी तरफ जिले के सोनो थाना के औरैया गांव में एक दामाद के साथ इससे बिल्कुल उल्टा बर्ताव किया गया है। अपनी पत्नी को लाने गए दामाद विकाश कुमार को उसके सास-ससुर, साले और पत्नी ने पीट-पीटकर उसे अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद घायल विकास का जमुई सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। विकाश ने पुलिस को आवेंदन दिया है आवेंदन में अपनी पत्नी, सास, ससुर और साले पर पीटने का आरोप लगाया है।


यह घटना शुक्रवार की शाम सोनो थाना के औरैया इलाके की है। विकास कुमार जमुई थाना के दौलतपुर इलाके का रहने वाला है। पीड़ित युवक के पिता योगेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटे की शादी साल 2011 को सोनो थाना क्षेत्र के औरैया गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद आपसी संबंध में खटास आ गया। झगड़े के कारण विकाश की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मायके में ही रहती है।


पीड़ित पति विकास ने बताया कि उसकी पत्नी डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। शादी के 10 साल बीत गए हैं लेकिन महिला 2 साल तक ही अपने ससुराल रही है। पीड़ित पति ने कहा कि जब मैं आज अपनी पत्नी को लाने ससुराल पत्नी को लाने गया था। ये सुनते ही सास-ससुर, साला और मेरी पत्नी ने लड़ी डंडे से  पिट कर घायल कर दिया। घायल विकास को परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया है। 

टैग्स