ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

शादी के 17वें दिन पति को छोड़ प्रेमी संग भागी नवविवाहिता, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने वीडियो किया जारी

JAMUI: शादी के 17वें दिन पति को छोड़ नवविवाहिता प्रेमी के साथ भाग गयी। लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उधर लड़की और

शादी के 17वें दिन पति को छोड़ प्रेमी संग भागी नवविवाहिता, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने वीडियो किया जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: शादी के 17वें दिन पति को छोड़ नवविवाहिता प्रेमी के साथ भाग गयी। लड़की के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उधर लड़की और उसके प्रेमी ने एक वीडियो जारी किया है कि वो दोनों अपनी मर्जी से भागकर शादी कर लिए हैं इसमें प्रेमी के घरवालों की कोई गलती नहीं है। 


बताया जाता है कि 7 जून 2023 को झाझा थाना क्षेत्र निवासी नरेश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र अनमोल पासवान से लड़की की शादी हुई थी। 23 जून को लड़की मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लड़की के पिता ने 23 जून को ही लक्ष्मीपुर थाने में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया और 28 जून को फरार लड़की का वीडियो सामने आ गया। जिसमें लड़की यह कह रही है कि हम दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था। हम दोनों अपनी मर्जी से भागे हैं। लड़के के घरवाले का इसमें कोई दोष नहीं है।


मामला लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। जहां मोहनपुर गांव निवासी विशुन पासवान की 18 वर्षीय बेटी सजनी का गांव के ही उपेंद्र सिंह के 21 वर्षीय बेटे राकेश कुमार उर्फ डीलर सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सजनी की शादी के बाद से राजेश उससे मिलने के लिए मौके की तलाश में रहता था। 23 जून को सजनी के चचेरे भाई की शादी थी। वह अपने पति और सास के साथ शादी में गई थी।


 बारात झाझा गया था घर में शादी का माहौल था और काफी भीड़ थी इसी का फायदा उठाकर सजनी प्रेमी के साथ भाग गई। बेटी के फरार होने के बाद पिता ने लक्ष्मीपुर थाना में आवेदन देकर लड़के के परिवार और एक दोस्त सहित चार अन्य लोगों पर पिस्टल के बल पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। बुधवार की शाम सजनी ने प्रेमी राकेश के साथ एक वीडियो जारी कर कहा कि हम लोग अपनी मर्जी से भागकर शादी किए हैं। 


लड़के के घर वालों का कोई गलती नहीं है। लड़की के पिता विशुन पासवान ने कहा कि दामाद और सास का कहना है कि यदि 10 दिन के अंदर आपकी बेटी लौट आएगी तो उसे रख लेंगे लेकिन ज्यादा दिन होने पर हम साथ नहीं रख सकते। विशुन पासवान ने बताया कि बेटी का वीडियो वायरल हुआ है जो हम भी देखे हैं पर वह लड़के ने जबरदस्ती बनवाया है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है उसकी जांच की जा रही है। लड़का-लड़की दोनों बालिक है। लड़की कोर्ट में हाजिर होकर 164 का बयान दे उसके बयान पर ही आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता