ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पुलिस का खौफनाक चेहरा: थानेदार ने प्राइवेट पार्ट को डंडे से मारकर फुला दिया, हालत गंभीर

JAMUI: जमुई जिले में पुलिसिंग के नाम पर खाकीधारियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहां पुलिस पर एक व्यक्ति की पिटाई करने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति का इलाज शह

पुलिस का खौफनाक चेहरा: थानेदार ने प्राइवेट पार्ट को डंडे से मारकर फुला दिया, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले में पुलिसिंग के नाम पर खाकीधारियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है। जहां पुलिस पर एक व्यक्ति की पिटाई करने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति का इलाज शहर के ए क्लब कॉलेज स्थित निजी क्लीनिक में चल रहा है। मामला गरही थाना क्षेत्र के केतारीबांक गांव का है जहां भूसा ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान विवाद सुलझाने पहुंची गरही थाना के थानाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने एक पक्ष के संजय यादव पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें संजय यादव बुरी तरह से घायल हो गया। थानेदार ने संजय यादव के प्राइवेट पार्ट को लाठी से पीट पीटकर फुला दिया।


घायल की पहचान केतारीबांक गांव निवासी संजय यादव पिता भासो यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने संजय यादव को इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। संजय यादव ने बताया कि देर रात फतेहपुर गांव के पास पिकअप पर लदे गेहूं का भूसा ले जाने को लेकर 4 लोगों के बीच विवाद हो रहा था। हो-हल्ला सुनकर संजय यादव भी वहां पहुंच गया और वहां लड़ाई कर रहे लोगों को समझाने बुझाने लगा। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच कुछ लोगों ने गरही थानाध्यक्ष को फोन कर इसकी सूचना दे दी।


 जिसके बाद गरही थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार दल बल के साथ वहां पहुंच गए एवं केतारीबांक गांव निवासी संजय यादव एवं चंदन यादव को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में संजय यादव प्राइवेट पार्ट और पैर में  काफी गंभीर चोटें आई हैं। संजय यादव के पैर और प्राइवेट पार्ट में लाठी के निशान देखे जा सकते हैं। थानेदार की पिटाई से संजय यादव की स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। 


संजय यादव के साथ पुलिस के द्वारा मारपीट किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में काफी नाराजगी भी है। संजय यादव की पत्नी मुनिया देवी एवं उसके परिजनों ने इस  मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है. इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची थी.


इस दौरान आपस में धक्का-मुक्की करने के दौरान संजय यादव जमीन पर गिर गया और उसे चोट लग गई. जमुई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि मामले को लेकर पीड़ित के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है, मीडिया के द्वारा ही मामले की सूचना मिली है. इस मामले में जांच कराई जाएगी और अगर गरही थाना अध्यक्ष की गलती सामने आती है तो उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।




टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता