ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे बिहार के शराब माफिया! पुलिस ने मंसूबों पर ऐसे फेर दिया पानी

JAMUI: बिहार में नए साल के जश्न की तैयारी जोरों पर है। हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत करने का प्लान बनाया है। नए साल के जश्न में शराब की भी खूब डिमांड होती है। बिहार मे

नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे बिहार के शराब माफिया! पुलिस ने मंसूबों पर ऐसे फेर दिया पानी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में नए साल के जश्न की तैयारी जोरों पर है। हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत करने का प्लान बनाया है। नए साल के जश्न में शराब की भी खूब डिमांड होती है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया नए साल के जश्न की तैयारी में जुट गए हैं हालांकि जमुई में पुलिस ने शराब माफिया के सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया है।


दरअसल, जमुई के बरहट थाना क्षेत्र स्थित जंगली इलाकों में नए साल के जश्न को लेकर तस्करों के लिए अवैध महुआ शराब ज्यादा मुनाफा कमाने का सबसे आसान तरीका है। छोटे शराब तस्कर देसी महुआ शराब बनाने के लिए जावा महुआ जमा कर रहे हैं ताकि उससे नए साल के जश्न के लिए महुआ शराब बनाया जाए। 


उधर, पुलिस शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। शराब के खिलाप पुलिस जंगली और पहाड़ी इलाकों में अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बरहट थाना क्षेत्र के पंचेश्वरी गांव के जंगली इलाके से 50 गैलन में रखे करीब 1000 किलो जावा महुआ को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है। 


बरहट थाना अध्यक्ष ए के आजाद ने बताया कि शराब कारोबारी के खिलाफ जारी अभियान के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि पंचेश्वरी गांव के पहाड़ी और जंगली इलाके में अवैध तरीके से महुआ शराब बनाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और भारी मात्रा में महुआ को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है। थानेदार ने बताया कि सभी शराब माफिया की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ शराब अधिनियम के धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता