ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नशीली दवा खिलाकर आर्केस्ट्रा में डांस करने आई लड़कियों के साथ लोगों ने किया गंदा काम, बेहोशी की हालत में देवघर जाने वाली ट्रेन में बिठाया

JAMUI: आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए जमुई आई कुछ लड़कियों के साथ होटल में नशीली दवा खिलाकर गंदा काम किये जाने का मामला सामने आया है। देवघर पुलिस मामले की छानबीन में जमुई पहुंची

नशीली दवा खिलाकर आर्केस्ट्रा में डांस करने आई लड़कियों  के साथ लोगों ने किया गंदा काम, बेहोशी की हालत में देवघर जाने वाली ट्रेन में बिठाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए जमुई आई कुछ लड़कियों के साथ होटल में नशीली दवा खिलाकर गंदा काम किये जाने का मामला सामने आया है। देवघर पुलिस मामले की छानबीन में जमुई पहुंची थी। जहां जमुई सदर थाने की पुलिस की मदद से सूर्या रेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी की जांच की साथ ही रेस्ट हाउस के हरेक रूम की तलाशी ली।  हालांकि इस मामले में कुछ भी बताने से पुलिस इनकार कर रही है। 


बताया जाता है कि देवघर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कुछ लड़कियों को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया था। जिसके बाद उन लड़कियों ने पुलिस को जो कुछ बताया उसी के आधार पर देवघर से पुलिस की टीम जांच के लिए जमुई पहुंची थी। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करती है और जमुई में प्रोग्राम करने के लिए बुलाई गयी थी। जमुई जिला मुख्यालय स्थित सूर्या रेस्ट हाउस में इन लड़कियों को रखा गया था। 


डांसरों ने बताया कि डांस प्रोग्राम करने के लिए जमुई लाया गया था जहां एक रेस्ट हाउस में ठहराया गया था। रेस्ट हाउस में लड़कियों को नशीली दवा पिलाई गई और उनके साथ गलत काम किया गया। बेहोशी की हालत में उनके साथ गंदा काम किया गया। जिसके बाद नशे की हालत में ही सभी लड़कियों को एक ट्रेन में ले जाकर बैठा दिया गया। जिसके बाद देवघर आरपीएफ की टीम ने उन्हें ट्रेन से बरामद किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। होटल में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। वहीं घटना के संबंध में जमुई सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा सकता है. लेकिन बिहार और झारखंड पुलिस के द्वारा जिला मुख्यालय में की गई संयुक्त कार्रवाई चर्चा में है।

नशीली दवा खिलाकर आर्केस्ट्रा में डांस करने आई लड़कियों  के साथ लोगों ने किया गंदा काम, बेहोशी की हालत में देवघर जाने वाली ट्रेन में बिठाया


नशीली दवा खिलाकर आर्केस्ट्रा में डांस करने आई लड़कियों  के साथ लोगों ने किया गंदा काम, बेहोशी की हालत में देवघर जाने वाली ट्रेन में बिठाया

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता