ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

मोहाली बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड लांडा का साथी बिहार से गिरफ्तार, जमुई के खैरा में छिपकर बैठा था

JAMUI: SSB और जमुई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहाली बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के सहयोगी करणमान को जमुई से धड़ दबोचा। कई आपराधिक मामलों में प

मोहाली बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड लांडा का साथी बिहार से गिरफ्तार, जमुई के खैरा में छिपकर बैठा था
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: SSB और जमुई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहाली बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के सहयोगी करणमान को जमुई से धड़ दबोचा। कई आपराधिक मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। जबकि उसका एक साथी अर्जुन मान का पता अभी नहीं चल सका है। बताया जाता है कि वो भी जमुई के खैरा इलाके में छिप कर बैठा है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


जमुई जिले के गरही थानाक्षेत्र के अरुणमाबांक से गैंगस्टर करणमान को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी कि पंजाब के अमृतसर निवासी करण मान और अर्जुन मान गरही थाना क्षेत्र में छिपे हैं। दोनों गैंगस्टर कनाडा के रहने वाले कुख्यात लखबीर सिंह लांडा का सहयोगी था और लगातार उसके संपर्क में था।


 जैसे ही इस बात की सूचना मिली एसएसबी और जमुई पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और मौके से एक को धड़ दबोचा। हालांकि उसका साथी अर्जुन मान भी खैरा इलाके में छिपा हुआ है जिसके अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गैंगेस्टर लखबीर सिंह लांडा गिरोह कनाडा में बैठकर अपराधियों को अपने अंगुली पर घुमाता है। 


लांडा अपने गुर्गों को कनाडा में बैठकर हैंडल करता था। उनसे हत्या कराया था, हेरोइन की तस्करी कराता था, हथियार का सौदा और फेमस लोगों को को धमकी देकर फिरौती वसूलना था। लांडा के एक साथी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। जबकि दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।