ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मिथुन हत्याकांड का खुलासा: बड़े बेटे के साथ मिलकर मां ने की थी नशेड़ी छोटे पुत्र की हत्या

JAMUI: जमुई पुलिस ने मिथुन हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। कलयुगी मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने छोटे शराबी बेटे की गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को श्मशान घाट

मिथुन हत्याकांड का खुलासा: बड़े बेटे के साथ मिलकर मां ने की थी नशेड़ी छोटे पुत्र की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने मिथुन हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। कलयुगी मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने छोटे शराबी बेटे की गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को श्मशान घाट के पास बालू में दफना दिया था। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने दोनों मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। 


मृतक की पहचान सोहजाना के मिथुन यादव पिता स्व. लोचन यादव के रूप में हुई थी। जिसकी धारदार हथियार से गला रेतकर मां और बड़े बेटे ने हत्या कर दी गयी थी। नशेड़ी छोटे बेटे से मां और भाई परेशान था। झाझा एसडीपीओ ने इस बात की जानकारी दी। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर श्मशान घाट में दफनाए शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद मृतक की मां सावित्री देवी और भाई इंद्रदेव यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 


पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर एक जांच टीम बनाई गई। जिसके बाद मिथुन के हत्या की आरोपी मां और भाई को झाझा बोड़वा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। दोनों भागने के फिराक में थे। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार मां और भाई से पूछताछ की गयी तब पूरा मामला सामने आ गया। दोनों ने बताया कि मिथुन नशेड़ी था। जिसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग गई थी। 


उसके बाद मिथुन घरवालों पर दूसरी शादी का दबाव बना रहा था। शादी नहीं होने पर मां के साथ अक्सर दुर्व्यहार किया करता था। घटना के कुछ दिन पहले उसने अपने भाई का ई रिक्शा भी जला दिया था। इसलिए मां और भाई ने मिलकर मिथुन का गला काटकर हत्या कर दी और शव को खैरा घाट के बगल में श्मशान घाट में दफना दिया। वही मृतक की मां के निशानदेही पर हत्या में उपयोग किए जाने वाले तेजधार हथियार को भी बरामद कर लिया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें