ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Jamui News: महापर्व छठ में भी अपराधी बेलगाम, एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

JAMUI: छठ पूजा का खुमार अपने चरम पर है और इसी बीच जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि मिर्जागंज गांव में गरीबन साव के पुत्र भगवान साव उर

Jamui News: महापर्व छठ में भी अपराधी बेलगाम, एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: छठ पूजा का खुमार अपने चरम पर है और इसी बीच जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि मिर्जागंज गांव में गरीबन साव के पुत्र भगवान साव उर्फ टुन्नी साव को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली पीड़ित के सीने में लगी है जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। 


यह ताजा घटना आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर सिकंदरा SHO मिंटू कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। 


सिकंदरा थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा टुन्नी साव को एक गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। 


घायल युवक के परिजन द्वारा बताया गया है कि युवक के छाती में अभी गोली फंसी हुई है इसलिए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है फिलहाल स्थिति सामान्य है। छठ  महापर्व के दौरान इस घटना से सिकंदरा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता