ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

DSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर लिया कड़ा एक्शन

JAMUI : इस वक्त एक ताजा खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, शिक्षक की हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर डीएसपी ने सिकंदरा थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर

DSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर लिया कड़ा एक्शन
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  इस वक्त एक ताजा खबर जमुई जिले से सामने आ रही है, शिक्षक की हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर डीएसपी ने सिकंदरा थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आपको बता दें कि शिक्षक के मर्डर के बाद काफी बवाल हो गया था. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया. इतना ही नहीं पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. ग्रामीणों ने उनका सिर फोड़ दिया.


वारदात जमुई जिले के सिंकदरा थाना इलाके की है, जहां लोहंडा गांव के पास प्राइमरी स्कूल टीचर की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक शिक्षक की पहचान मकेसर यादव के रूप में की गई है. मृतक शिक्षक की डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काफी बवाल काटा. गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है. उन्होंने पुलिसवालों को भी मारा है. बताया जा रहा है कि लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की, जिसके कारण 2 पुलिसकर्मियों का सिर फट गया. पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता