ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जमुई में अपराधी बेलगाम, सिर में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या

JAMUI: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जि

जमुई में अपराधी बेलगाम, सिर में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां सिर में गोली मारकर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है। 


हत्या की वारदात जमुई जिला अंतर्गत टाउन थाना क्षेत्र के अड़सार गांव का है जहां हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। हत्या के बाद शव को बदमाशों ने अचहरी नहर के पास फेंक दिया। जहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता