ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Jamui Crime News: मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी, पति पर ही हत्या करने का आरोप; पैसों को लेकर हुआ था विवाद

JAMUI: जमुई में एक मां-बेटे का शव सदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। महिला के मायके वालों ने पति पर मां-बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर प

Jamui Crime News: मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी, पति पर ही हत्या करने का आरोप; पैसों को लेकर हुआ था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में एक मां-बेटे का शव सदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। महिला के मायके वालों ने पति पर मां-बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, झाझा के राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य नागी डैम में महिला और एक बच्चे का शव पानी में तैरता मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, बड़ी संख्या में लोगों के भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। एकसाथ दो शव मिलने के बाद लोग दहशत में आ गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवो को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के करमा बोडबा निवासी पप्पू यादव की 25 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी और उसका डेढ़ साल के बेटे प्रियांश कुमार के रूप में हुई है।


ग्रामीणों ने बताया है कि पति और पत्नी के बीच बीड़ी कारोबार के 2200 रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। महिला के मायके वालों ने पति पर ही रिंकू और उसके बेटे की हत्या कर शव को डैम में फेंक देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता