ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

घर में घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या, भूमि विवाद में गांव के दबंगों ने घटना को दिया अंजाम

JAMUI: भूमि विवाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। घटना जमुई के बरहट थानाक्षेत्र के बखारी गांव की है। जहां इ

घर में घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या, भूमि विवाद में गांव के दबंगों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: भूमि विवाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। घटना जमुई के बरहट थानाक्षेत्र के बखारी गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि यदि उनकी बात सुनी होती तो शायद यह घटना नहीं होती।


घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान नीलम देवी 45 वर्ष पति कपिलदेव यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को जमीन का सर्वे  किया जा रहा था। उसी दौरान दो पक्षों के बीच के बीच जमीन नापी को लेकर झड़प हो गया और दूसरे पक्षों के उमेश यादव,अरुण यादव,सुधीर यादव, रूपेश यादव, निरंजन यादव, सकिनदर यादव ,मनोज यादव के साथ अन्य लोगों के द्वारा महिला की हत्या घर में घुसकर गला दबाकर कर दी।


महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। इधर इस घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बरहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बरहट थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। बरहट थानाध्यक्ष को मृतक के परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ गया। मृतक के परिजनों ने थानाध्यक्ष पर भी पर हत्या में शामिल लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही परिजनों ने कहा कि ना ही आप अहर कटवाते और ना ही यह घटना होती। आपको पिछले 5 दिनों से इसकी सूचना दी जा रही थी पर आपने कोई कार्रवाई नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के परिजनों का आक्रोश का सामना करना पड़ा।


कई घंटो के मशक्कत के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर पहुंचे बरहट, मलयपुर और लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया।घटना के बारे में मृतका के भतीजे अरविंद यादव ने बताया की मामला बरहट थाना में लगे जनता दरबार में लिखित शिकायत किया गया था।जिसमें बरहट अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद और बरहट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच फसल को काटने पर रोक लगा दी थी।


लेकिन थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने दूसरे पक्ष को फसल काटने की अनुमति दे दी। जिस कारण विपक्षी पार्टी का मन और बढ़ गया। जिसके बाद जबरन उनके द्वारा 3 एकड़ में लगी रहर की फसल को काट लिया गया। और अचानक उसी जमीन पर सर्वे को लेकर नापी कराया जा रहा था जिसका विरोध करने पर हत्या कर दी गयी। हत्या से पहले मामले की जानकारी बरहट थानाध्यक्ष को दी गयी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी। यदि उसी समय उचित कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। वही घटना के बारे में बरहट थाना अध्यक्ष ए.के. आजाद ने बताया की जमीनी विवाद में महिला की हत्या हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी। पुलिस ने इस दौरान आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता