ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दिव्यांग पति को छोड़ बच्चों को लेकर पत्नी फरार, 19 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस से पीड़ित लगा रहा न्याय की गुहार

JAMUI: जमुई में शादी के 19 साल बाद दोनों पैर से दिव्यांग पति को छोड़ पत्नी चंडीगढ़ फरार हो गयी। घर में रखे एक लाख कैश और जेवरात भी लेकर चली गयी और साथ में अपने दोनों बच्चों को

दिव्यांग पति को छोड़ बच्चों को लेकर पत्नी फरार, 19 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस से पीड़ित लगा रहा न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में शादी के 19 साल बाद दोनों पैर से दिव्यांग पति को छोड़ पत्नी चंडीगढ़ फरार हो गयी। घर में रखे एक लाख कैश और जेवरात भी लेकर चली गयी और साथ में अपने दोनों बच्चों को ले गयी है। पत्नी के चंडीगढ भागने के बाद पीड़ित दिव्यांग पति ने थाने में आवेदन दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 


मामला जमुई जिले के बरहट प्रखंड का है जहां जीवनभर साथ रहने और दोनों पैर से दिव्यांग व्यक्ति की सेवा करने की बात कहकर महिला ने उससे शादी रचा ली। दो बच्चों के जन्म के बाद महिला ने बात-बात पर कलह करना शुरू कर दिया। शादी के 19 साल बाद महिला ने मौका पाकर घर में रखे एक लाख कैश और गहने की चोरी कर ली और पति को छोड़कर चंडीगढ़ फरार हो गयी। अपने दो बच्चों को भी वो अपने साथ ले गयी है। 


बताया जाता है कि चंडीगढ़ में महिला की बहन रहती है उसकी के घर पर वो चली गयी है। पीड़ित ने बरहट थाने में इस बात की   शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। बरहट थाना क्षेत्र के नुम्मर गांव के निवासी रामविलास कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित दोनों पैर से दिव्यांग हैं। साल 2005 में उनकी शादी बरबीघा की रहने वाली पुतुल देवी के साथ मंदिर में हिन्दू रिति रिवाज के साथ हुई थी। तब महिला ने उनकी सेवा करने की बात कही थी। जब पहली संतान हुआ तो वह बच्चे को लेकर चंडीगढ़ भाग गई। 


बड़ी मुश्किल से उसे घर वापस लाया गया। फिर कुछ वर्ष सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर दूसरा संतान भी हुआ। तब भी सब ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन अब वो मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। पति ने बताया की अभी तक वो चार बार भागी है। इस बार पता चला कि वह अपने बहन के घर चंडीगढ़ में ही है। लेकिन पता नहीं होने के कारण हम वहां नहीं पहुंच पा रहे है। 


पति ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी घर में रखे करीब एक लाख कैश और आभूषण चोरी करके अपनी बहन के पास चंडीगढ़ भाग गई। पति ने बताया कि उसे बुलाने का प्रयास किया तो उसने आने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया की वह दोनों बच्चे 7 वर्षीय बादल और 4 वर्षीय आकाश को देने से भी इनकार कर दिया। पीड़ित पति ने बरहट पुलिस को न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता