ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

कोर्ट कैंपस में हसबैंड-वाइफ के बीच संग्राम: पत्नी ने पति पर बरसाए नॉन स्टॉप थप्पड़, बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां तारीख पर कोर्ट आए पति-पत्नी के बीच संग्राम छिड़ गया। बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान गुस्साई पत्नी पति के

कोर्ट कैंपस में हसबैंड-वाइफ के बीच संग्राम: पत्नी ने पति पर बरसाए नॉन स्टॉप थप्पड़, बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां तारीख पर कोर्ट आए पति-पत्नी के बीच संग्राम छिड़ गया। बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान गुस्साई पत्नी पति के ऊपर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती रही। जिसके कारण कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ कोर्ट परिसर में जमा हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे वकीलों ने मामले को शांत कराया।


दरअसल, सोनो थाना क्षेत्र ढोकला गांव की रहने वाली अंजू कुमारी की शादी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बिचला टोला साकल गांव निवासी विपिन कुमार के साथ 2022 में हुई थी। दोनों के बीच पिछले एक साल से दहेज को लेकर विवाद चल रहा है। अंजू ने इसको लेकर दहेज उत्पीड़न का मामला जमुई कोर्ट में दर्ज कराया है। वहीं पति विपिन कुमार ने फैमिली कोर्ट में पत्नी को साथ रखने को लेकर केस किया है। अंजू का आरोप है कि उसके पिता ने शादी में एक बाइक, एक भर सोना और दो लाख रुपए कैश विपिन के परिजनों को दहेज के तौर पर दिया था।


शादी के दो-तीन महीने तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में विपिन उसके साथ मारपीट करने लगा। सके बाद अंजू ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। बुधवार को दोनों पति-पत्नी केस की तारीख पर जमुई कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पति-पत्नी आपस में भिड़ गए और कोर्ट परिसर रणक्षेत्र में बदल गया और घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में वकीलों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता