ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार में कव्वाली के दौरान जमकर मारपीट, आपसी विवाद के बाद खूब चले लात-घूंसे; सामने आया वीडियो

JAMUI: जमुई में कव्वाली प्रोग्राम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पक्षों के लोग लाठी डंडे से मारपीट करते दिख रहे हैं। घटना टा

बिहार में कव्वाली के दौरान जमकर मारपीट, आपसी विवाद के बाद खूब चले लात-घूंसे; सामने आया वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में कव्वाली प्रोग्राम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पक्षों के लोग लाठी डंडे से मारपीट करते दिख रहे हैं। घटना टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, अमरथ गांव में कव्वाली के दौरान लोहार और अडसार गांव के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया की बात मारपीट तक पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी डंडे चले। पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। 






इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अब तक किसी ने भी इसकी लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कुछ वीडियो सामने आए हैं, सभी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता