ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

बिहार: वर्दी पहनकर घूम रहा फर्जी IPS गिरफ्तार, दो लाख देकर बन गया था पुलिस का अधिकारी

JAMUI: जमुई की सिकंदरा थाना पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को अरेस्ट किया है। पुलिस अधिकारी बनने के लिए युवक ने एक शख्स को दो लाख रुपए दिए थे और उसके बदले वर्दी और नकली पिस्

बिहार: वर्दी पहनकर घूम रहा फर्जी IPS गिरफ्तार, दो लाख देकर बन गया था पुलिस का अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई की सिकंदरा थाना पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को अरेस्ट किया है। पुलिस अधिकारी बनने के लिए युवक ने एक शख्स को दो लाख रुपए दिए थे और उसके बदले वर्दी और नकली पिस्टल लेकर ट्रेनी आईपीएस अधिकारी बन गया था। युवक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी बनकर बाइक से घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।


दरअसल, सिकंदरा थाना की पुलिस ने जिला परिषद आवास के पास शुक्रवार की सुबह एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खैरा निवासी मनोज कुमार को दो लाख रुपए देकर युवक फर्जी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी बन गया था। दो लाख रुपए देने के बाद मनोज ने युवक को पिस्टल और आईपीएस अधिकारी की वर्दी दे दिया था।


शुक्रवार की सुबह जब सिकंदरा थाना की पुलिस सिकंदरा चौक के पास गस्ती कर रही थी, तभी बाइक पर घूम रहे आईपीएस अधिकारी पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। युवक की पहचान लखीसराय के हलसी थाना अंतर्गत गोवर्धन बीघा धीरा गांव निवासी भागलु मांझी के 18 वर्षीय बेटे मिथिलेश मांझी के रुप में हुई है।


पूछताछ में फर्जी IPS अधिकारी मिथलेश मांझी ने बताया कि आईपीएस बनने के लिए उसने खैरा निवासी मनोज सिंह को दो लाख रुपए दिए थे। 4 सितंबर को उसीने आईपीएस की वर्दी जूता और पिस्टल सहित अन्य सामान भी दिया था। पूरे मामले पर सिकंदरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से नकली पिस्तौल जब्त हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता