ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े 13 तस्कर, 51 मवेशियों की तस्करी कर ले जा रहे थे पश्चिम बंगाल

JAMUI: जमुई में पुलिस के लगातार एक्शन के बावजूद मवेशियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को मलयपुर थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने झ

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े 13 तस्कर, 51 मवेशियों की तस्करी कर ले जा रहे थे पश्चिम बंगाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में पुलिस के लगातार एक्शन के बावजूद मवेशियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को मलयपुर थाना पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने झारखंड के 13 पशु तस्करों को 51 मवेशियों के साथ धर दबोचा। सभी मवेशियों को ट्रक में भरकर कोलकाता ले जाया जा रहा था।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई के रास्ते से तीन पिकअप और एक डीसीएम ट्रक में भरकर भारी मात्रा में मवेशियों को ले जा रहा है। सूचना पर मलयपुर पुलिस की टीम ने पतोना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान सभी गाड़ियों को रुकने का इशारा दिया। जिसके बाद पुलिस को देखकर सभी तस्करों ने भागने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।


पुलिस ने बताया 51 मवेशी के साथ 13 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बिहार और झारखंड के अलग-अलग जिले के बताए जाते हैं। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सभी मवेशी को कोलकाता कटान के लिए ले जा रहे थे। चार-पांच मवेशी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी मवेशियों को कब्जे में लेकर तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


बता दें कि अलीगंज और सिकंदरा के रास्ते प्रतिदिन मवेशी तस्कर मवेशियों को लेकर जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं और कई थानों को पार करते हुए चंद्रमंडी चकई के रास्ते झारखंड और बंगाल तक पशुओं को ले जाते हैं लेकिन आश्चर्य की बात है कि अलीगंज से लेकर जमुई थाना तक मवेशी तस्कर आराम से पहुंच जाते हैं और पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पाती है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता