ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पति के सामने महिला से जबरन रेप, पत्नी को बचाने के बजाए हसबैंड बोला- क्या हुआ दोस्त ही तो है

JAMUI: जमुई में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हैरत की बात है कि पति के सामने ही महिला का र

बिहार: पति के सामने महिला से जबरन रेप, पत्नी को बचाने के बजाए हसबैंड बोला- क्या हुआ दोस्त ही तो है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हैरत की बात है कि पति के सामने ही महिला का रेप हुआ है। जब पीड़ित महिला ने जब इस बात की शिकायत पति से की तो पति ने कहा कि क्या हो गया, दोस्त ही तो है। इसे बाद पति और उसके दोस्त ने साथ मिलकर महिला के साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, छह महीने पहले दोनों ने लव मैरिज किया था। परिवार की रजामंदी नहीं होने के बावजूद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा लिया था। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बोकारो में रहती है। बीते शनिवार को दोनों पति-पत्नी बोकारो से जमुई आए थे। दोनों जमुई में किराए पर मकान रह रहे थे। इसी बीच देर रात पति का दोस्त रमन सिन्हा उनके घर पहुंचा। महिला के पति और उसके दोस्त ने कमरे में बैठकर शराब पी।


देर रात पति के दोस्त रमन ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने इश बात की शिकायत पति से की तो पति ने पत्नी का साथ नहीं देकर अपने दोस्त का साथ दिया और दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रविवार की सुबह महिला ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। ससुराल वालों ने पुलिस के पास जाने के बजाए सुलह कर लेने की बात कही।


बात नही मानने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। सोमवार को पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।