ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

वोटिंग के दौरान सो रहे थे पुलिसवाले, बूथ लूटने की कोशिश, जबरदस्त झड़प के बाद दौड़ते-भागते पहुंचे SDM और DSP

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जमुई जिले में बूथ लूटने की कोशिश की गई है. इस दौरान पुलिस के साथ झड़प की भी सूचना म

वोटिंग के दौरान सो रहे थे पुलिसवाले, बूथ लूटने की कोशिश, जबरदस्त झड़प के बाद दौड़ते-भागते पहुंचे SDM और DSP
First Bihar
3 मिनट

JAMUI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जमुई जिले में बूथ लूटने की कोशिश की गई है. इस दौरान पुलिस के साथ झड़प की भी सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि मतदान बूथ पर पुलिसवाले सो रहे थे, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. घटना के बाद एसडीएम और डीएसपी मौके पर मौजूद हैं.


बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत 35 जिलों में चुनाव हो रहे हैं. इस दौरान कई जिलों के बूथों पर अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिल रही है. जमुई के गिद्धौर प्रखंड में बूथ लूटने की कोशिश की गई है. सोहजना बूथ संख्या 8 और 9 पर मतदान के दौरान दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हुई और इस दौरान कुछ असामजिक तत्वों ने बूथ लूटने की कोशिश की. बदमाश जैसे ही बूथ के अंदर घुसे, मतदानकर्मियों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच डंडे और पत्थर चलने लगे. 


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बूथ पर पुलिसवाले सो रहे थे. जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. जब लोगों ने गिद्धौर थानाध्यक्ष से इसकी शिकायत की तो उल्टे थानेदार लोगों पर ही भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे. लोगों ने थानेदार पर दबंगई करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने दुर्व्यवहार किया. गाली-गलौज की और आम लोगों को धमकाया भी. 


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. लेकिन आक्रोशित लोग डीएसपी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. उन्होंने डीएसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि किस तरह थानाध्यक्ष ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए अभद्र व्यवहार किया.


वोटिंग के दौरान सो रहे थे पुलिसवाले, बूथ लूटने की कोशिश, जबरदस्त झड़प के बाद दौड़ते-भागते पहुंचे SDM और DSP


इस हंगामे के बाद सोहजना बूथ संख्या 8 और 9 पर मतदान काफी देर तक बाधित रहा. फिलहाल पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की संख्या केंद्र पर और भी बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


उधर दूसरी ओर जमुई जिले के ही कुन्दरी सनकुरहा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पवन कुमार बिंद को गिरफ्तार किया गया है. मुखिया प्रत्याशी को तब गिरफ्तार तब किया गया, जब वह कुंदरी गांव के मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. बताया जा रहा है कि मतदान शुरू होने के साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर जाकर मुखिया प्रत्याशी मतदान को प्रभावित कर रहे थे. पेट्रोलिंग करने कर रहे अधिकारी और पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है.