ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतारा, मुखबीरी के आरोप में परिवार के 6 लोगों की कर चुके हैं हत्या

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस मुखबीरी के आरोप में नक्सलियों ने युवक को मौ

बिहार: नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतारा, मुखबीरी के आरोप में परिवार के 6 लोगों की कर चुके हैं हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस मुखबीरी के आरोप में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतारा है। नक्सलियों ने धारदार हथियार और पत्थर से कूचकर युवक की जान ले ली है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 


घटना अति नक्सल प्रभावित बरहट थाना क्षेत्र के तमकूलिया इलाके की है। मृतक की पहचान तमकुलिया कोडासी निवासी 50 वर्षीय महेंद्र कोड़ा के रूप में हुई है, जो गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते बुधवार को ट्रैक्टर चलाने जाने की बात कह कर महेंद्र कोड़ा घर से निकला था लेकिव वापस घर नहीं लौटा और गुरुवार की सुबह कोड़ासी गांव के पास जंगल में ग्रामीणों ने उसके शव को बरामद किया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही बरहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पत्नी सुनीता कोड़ा ने बताया कि नक्सलियों संगठन के द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने धमकी पहले दी गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पत्नी सुनीता भी पहले नक्सली संगठन की सक्रिय सदस्य रही है। उसके दो भाई समेत मायके के 6 लोगों की हत्या नक्सली पहले कर चुके हैं और अब उसके पति को मौत के घाट उतार दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता