ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : घर के बाहर खेल रहा था पांच साल का मासूम, सनकी युवक ने कुदाल से काटकर ले ली जान

JAMUI : जमुई में मामूली विवाद को लेकर एक सनकी युवक ने पांच साल के मासूम को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। इस घटना के बाद मृतक बच्च

बिहार : घर के बाहर खेल रहा था पांच साल का मासूम, सनकी युवक ने कुदाल से काटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : जमुई में मामूली विवाद को लेकर एक सनकी युवक ने पांच साल के मासूम को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स मानसिक रूप से बीमार है।


मृतक बच्चे की पहचान धोवघट गांव निवासी मिथिलेश सिंह का चार वर्षीय मासूम बेटे प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर प्रियांशु घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला बुलेट सिंह वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने पास रखे कुदाल को उठाकर बच्चे पर वार कर दिया। कुदाल की वार से प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों की माने तो उनका आरोपी के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं था लेकिन उसने मासूम बच्चे की जान ले ली। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।