ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

Bihar Crime News: क्या यही शराबबंदी है? जमुई से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार

JAMUI: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब की बड़ी खेप आए दिन बरामद हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब शराब नहीं जब्त की जाती है और शराब तस्कर भी पकड़े जाते

Bihar Crime News: क्या यही शराबबंदी है? जमुई से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब की बड़ी खेप आए दिन बरामद हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब शराब नहीं जब्त की जाती है और शराब तस्कर भी पकड़े जाते हैं। इस बार बिहार के जमुई जिले से विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी है हालांकि शराब के धंधेबाज भागने में सफल रहे। जमुई पुलिस ने कुल 1451 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि यदि बिहार में शराबबंदी है तब इतनी बड़ी खेप कैसे मिल रही है। 


झारखंड बॉर्डर से सटे जमुई में झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की सघन छापेमारी अभियान जारी है। इसी के तहत खैरा थाना क्षेत्र से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की गयी। गुरुवार देर रात मांगोबंदर पुल के पास से 1451 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया। 544.125 लीटर शराब को जब्त किया गया है हालांकि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सतीश सुमन ने बताया कि चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एंटी लिकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी अभियान के तहत खैरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां केंदुआ के पास अवैध शराब की एक बड़ी खेप की सूचना मिली थी।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया। 


वाहन ने मांगोबंदर पुल के समीप बने बैरिकेड को टक्कर मार दी, जिसके बाद तस्कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उसमें सब्जियों के बीच छिपाकर रखी गई 1451 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।एसडीपीओ सतीश सुमन ने आशंका जताई कि यह शराब की खेप त्योहारों को देखते हुए तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। 


पुलिस ने इसे जप्त कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश जारी है। इस छापेमारी अभियान में खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शफीकुर रहमान, एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी विद्यारंजन सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शिवनारायण पासवान, नंदकिशोर सिंह, कमलेंद्र सिंह और खैरा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ इस प्रकार की और भी कार्रवाइयां करने की योजना बनाई है, जिससे चुनाव के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Bihar Crime News: क्या यही शराबबंदी है? जमुई से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरारBihar Crime News: क्या यही शराबबंदी है? जमुई से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, धंधेबाज फरार