ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

Bihar Crime News: आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच दर्जनों राउंड फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल; गोलीबारी से सहमे ग्रामीण

JAMUI: जमुई में गुरुवार की सुबह आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों बीच लगभग 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को

Bihar Crime News: आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच दर्जनों राउंड फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल; गोलीबारी से सहमे ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में गुरुवार की सुबह आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों बीच लगभग 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया और छापेमारी शुरू कर दी है। फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, पोहे गांव निवासी डीलर कपिल देव राम एवं नागेश्वर राम के बीच वर्षों से वर्चस्व को लेकर मारपीट एवं गोलीबारी का मामला सामने आता रहा है। एक बार फिर वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर दिन प्रतिदिन दोनों पक्षों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। 


कपिल देव राम एवं नागेश्वर राम के विवाद में इसके सभी पुत्रों की भी भूमिका देखी जा रही है। पुलिस ने गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को देखकर सभी लोग फरार हो गए हैं। बता दें कि 4 जून 2024 को भी दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए थे।


वहीं गुरुवार की गोलीबारी में कपिल देव राम का बेटा चंदन कुमार घायल हो गया है। जिसका इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। सिकंदरा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों बताया कि युवक के हाथ में गोली लगने का निशान है। सदर अस्पताल में बेहतर रूप से पता चलेगा की गोली लगा है या फिर अन्य धारदार हथियार का निशान है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता